बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लखनऊ में जमकर विरोध हो रहा है। पिछले दिनों प्रियंका भारत के दौरे पर आई थीं। वे मुंबई में एक हेयर प्रोडक्ट का प्रमोशन कर रही थीं। माना जा रहा था कि यहां से वह सीधे अमेरिका रवाना हो जाएंगी लेकिन फिलहाल वह लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका चोपड़ा को सोमवार को अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों से मिलते भी देखा गया। 
इसी बीच उनके विरोध की खबरें भी सामने आई हैं। लखनऊ के गोमतीनगर में जगह-जगह प्रियंका चोपड़ा के पोस्टर्स लगाए गए हैं जिन पर रेड कलर का क्रॉस बनाया गया है। इन पोस्टर्स पर लिखा गया है तुम्हारा नवाबों के शहर में स्वागत नहीं है। 

शहर में ये पोस्टर्स किसने और क्यों लगवाएं हैं इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक पोस्टर्स लगाने और विरोध प्रदर्शन करने के पीछे की वजह साफ नहीं है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ के एक प्रोग्राम के लिए लखनऊ पहुंची है। वे 2 दिन लखनऊ में हैं और इस दौरान वह लोक बंधु अस्पताल जाएंगी और वन स्टॉप सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन भी जाएंगी प्रियंका चोपड़ा न्यू बोर्न केयर यूनिट और महिला चिकित्सालय व गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय भी पहुंचेंगी।