अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब भले ही ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन वर्ष 2000 में उनकी मिस वर्ल्ड की जीत संदेहास्पद हो गई है। दुनिया का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट जीतकर प्रियंका ने अपनी पहचान बनाई थी और यहीं से उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खुले थे। अब पूर्व मिस बारबाडोस, लीलानी मैककॉने के आरोप से मामला बदरंग हो गया है।
लीलानी अब एक यूट्यूबर हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में, प्रियंका की जीत को फिक्स बताया है और गंभीर आरोप लगाए हैं। मिस यूएसए ब्यूटी पेजेंट, एक कंटेस्टेंट की जीत को लेकर भी आजकल काफी विवादों में है। हाल में ब्यूटी पेजेंट्स यानी सौंदर्य प्रतियोगिताओं के फिक्स होने पर चर्चा करने लगे हैं। लीलानी ने आरोप लगाया है कि उनके साथ ही मिस वर्ल्ड 2000 में हिस्सा लेने वाली, मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा का फेवर किया जा रहा था और उनका जीतना पहले से तय था।
उन्होंने कहा-आपको याद दिला दूं, पिछले साल भी मिस इंडिया की ही जीत हुई थी। स्पॉन्सर भी जी टीवी था, जो एक इंडियन केबल स्टेशन था। उन्होंने पूरा मिस वर्ल्ड स्पॉन्सर किया था। हमारे सैश पर पहले जी टीवी लिखा था, और फिर हमारे देश का नाम था। प्रियंका चोपड़ा एकमात्र कंटेस्टेंट थीं जिन्हें स्विमसूट राउंड में सारोंग पहनने की इजाजत मिली थी।
प्रियंका को नहीं पसंद करते थे साथी
लीलानी ने वीडियो में यह भी कहा कि उस पेजेंट में कोई प्रियंका को पसंद नहीं करता था और वो अच्छी नहीं थीं। वो जो कुछ भी करती थीं उसमें ऑर्गनाइजर का पक्षपात दिखता था। हद ये, थी कि जहां बाकी लड़कियां खाना खाने एक जगह आती थीं, वहीं प्रियंका को उनके बेड पर डिलीवर किया जाता था। इस बीच अब एक यूजर ने वो विवाद भी याद दिलाया जो प्रियंका के, मिस वर्ल्ड जीतने वाले फाइनल सवाल के जवाब से हुआ था। दरअसल जब प्रियंका से पूछा गया था कि वो दुनिया में जीवित किस महिला को सबसे कामयाब मानती हैं? तो उन्होंने मदर टेरेसा का नाम लिया था। जबकि उस समय मदर टेरेसा को गुजरे 3 साल हो चुके थे।