प्रियंका चोपड़ा, ऐनी हैथवे, जैंडेया और ब्लैकपिंक की के पॉप सिंगर लिसा ने 17 मई को वेनिस, इटली में एक साथ बुलगारी इवेंट की शोभा बढ़ाई। इस प्रोग्राम से चारों हसीनाओं की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

फैंस अपने फेवरेट सितारों को ग्लोबल स्टेज शेयर करता देख खुशी से गदगद हो रहे हैं। इस इवेंट के लिए प्रियंका ने पिंक कलर का ऑफ-शोल्डर फुल स्लीव्स ब्लाउज और हाफ साड़ी पहनी। प्रियंका ने ऑफ शोल्डर सैटिन ब्लैक ड्रेस से अपने लुक को चार चांद लगा दिए। 

 

लिसा ने एक खूबसूरत नेकपीस के साथ एक ऑफ-शोल्डर सैटिन आउटफिट पहना था। ऐनी ने गोल्ड सिल्वर गाउन के साथ अपने लुक को स्टाइलिश नेकपीस और पेंडेंट के साथ कंप्लीट किया। 

इवेंट में चारों हसीनाएं एक साथ बैठी नजर आई। सभी ने रेड कार्पेट पर भी एक साथ पोज दिया। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका, ऐनी, जैंडेया और लिसा इटैलियन जूलरी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर्स हैं।