ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ स्पेशल टाइम बिता रही हैं। निक जोनस द्वारा शेयर की गई एक फोटो में दोनों कपल रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं।

निक की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है। प्रियंका भी वेकेशन एन्जॉय करती नजर आईं। लगातार फिल्मों में व्यस्त रहने वाली प्रियंका, इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं। वह लगातार कई खूबसूरत जगह से फ़ोटो शेयर कर रही हैं।

बता दें, निक जोनस का रियलिटी शो भी खूब मशहूर हो रहा है। वह एक रियलिटी शो के जज हैं और उनके साथ शकीरा भी इस शो को जज कर रही हैं। हालांकि लंबे समय बाद निक ने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में निक ने कैप्शन में लिखा, 'Magic hour. ❤️''। अब दोनों कपल्स की रोमांटिक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।