निर्देशक मणिरत्नम की ऐतिहासिक फिल्म, पोन्नियिन सेलवन (PS-1) 30 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले, ऐश्वर्या राय बच्चन और सिनेमेटोग्राफर रवि वर्मन की एक बिहाइंड-द-सीन तस्वीर ने तहलका मचा दिया है। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीर में ऐश्वर्या नंदिनी के लुक में पूरी तरह से सजी हुई हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
उन्हें रेशम की साड़ी पहने और भारी गहनों में सजे हुए देखा जा सकता है। पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन डबल रोल में हैं, फ़िल्म में वह नंदिनी और मंदाकिनी देवी के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में ऐश्वर्या का किरदार नंदिनी चोल वंश के पतन की साजिश रचता है।
फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा, जयराम, लक्ष्मी, आर सरथकुमार और शोभिता धुलिपाला भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं।
फर्स्ट लुक के साथ ही, पोन्नियिन सेलवन के टीज़र ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी है। मणिरत्नम के इस वॉर ड्रामा की भव्यता से प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन की तुलना बाहुबली और आरआरआर के निर्माता एसएस राजामौली की शैली से भी की जा रही है। विजुअल इफेक्ट और रोमांच से भरी इस पीरियोडिक ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक खासे रोमांचित हैं।