ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (PS-1) में नजर आने वाली हैं। ये एक ऐतिहासिक पीरियोडिक ड्रामा है। फिल्म के टीज़र और पोस्टर्स में ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक भी सामने आया है जिसमें ऐश के शाही अंदाज़ ने फैन्स को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

अब फिल्म में ऐश्वर्या के लेकर कोलकाता से एक अपडेट मिला है। दरअसल कोलकाता में ऐश्वर्या के फैन्स इस फिल्म को हिट बनाने के लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन का एक फैन क्लब इस पीरियोडिक ड्रामा के लिए दक्षिण कोलकाता स्थित एक सिनेमा हॉल के सभी टिकट खरीदने की योजना बना रहा है। 

फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा, जयराम, लक्ष्मी, आर सरथकुमार और शोभिता धुलिपाला भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। 

फर्स्ट लुक के साथ ही, पोन्नियिन सेलवन के टीज़र ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी है। मणिरत्नम के इस वॉर ड्रामा की भव्यता से प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन की तुलना बाहुबली और आरआरआर के निर्माता एसएस राजामौली की शैली से भी की जा रही है। पोन्नियिन सेलवन  सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। विजुअल इफेक्ट और रोमांच से भरी इस पीरियोडिक ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक खासे रोमांचित हैं।