मणिरत्नम की बहुचर्चित फ़िल्म पोन्नियन सेलवन (PS-1) के टीज़र को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। टीज़र जारी होने के बाद इसे 20 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। टीज़र में वीएफएक्स और एक्शन सीन देखकर इसकी तुलना 'बाहुबली' से भी की जा रही है। चोल वंश के काल की भव्यता को दिखाने के लिए निर्देशक मणिरत्नम ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

'पोन्नियन सेलवन' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। रचनात्मक और प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता मणिरत्नम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पर्दे पर लाने के लिए सालों तक इंतजार किया है। तमिल लेखक कल्कि के लोकप्रिय महाकाव्य उपन्यास पर आधारित है, जो चोल काल के इतिहास को जीवंत कर रहे है। 

Image

फिल्म में चियन विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रकाश राज, पार्थिबन, सरथ कुमार, जयराम जैसे कलाकार हैं। इन कलाकारों की झलक टीज़र में दिखी है और सभी बेहद प्रभाव छोड़ते नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। 

Image

फ़िल्म में चोल राजाओं के महल और विशालकाय नौसैनिक जहाज भी दिखाए गए है, जिससे साफ पता चलता है, मणिरत्नम  फ़िल्म के किसी भी पहलू को भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है,कि दर्शकों को मणिरत्नम की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का बेसब्री से इंतजार है।

Image