पूरे गाजे-बाजे यानि कि ढोल-नगाड़ौं के  साथ चोल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में  आने वाले हैं। जी हां 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। 'पोन्नियिन सेलवन' को पीएस-1 के नाम से भी जाना जा रहा है। 

लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' दो भागों में स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार  है। फ़िल्म तमिल भाषा के एक महाकाव्य पर आधारित है जिसके पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली गई है। फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज़ होगी। 

कहानी 10 वीं शताब्दी में चोल साम्राज्य में एक उथल-पुथल भरे समय की है। इस दौर में  जब शासक और परिवार की विभिन्न शाखाओं के बीच सत्ता संघर्ष ने संभावित उत्तराधिकारियों और शासक सम्राट के बीच हिंसक दरार पैदा कर दी थी। 

कहानी पोन्नियिन सेलवन (कावेरी नदी के पुत्र) से पहले के काल को दर्शाती  है, जिसे बाद में राजराजा चोल के नाम से जाना गया, जो भारतीय इतिहास में एक स्वर्ण युग की शुरुआत करने वाले महानतम सम्राटों में से एक बन गया। 

फिल्म के लिए एआर रहमान ने संगीत दिया है। रवि वर्मन  सिनेमैटोग्राफी, थोटा थरानी ने प्रोडक्शन डिज़ाइनर और श्रीकर प्रसाद ने संपादक के रूप में काम किया है, फिल्म अनुभवी निर्देशक मणिरत्नम की विविध तकनीकों से भरी हुई है ।

फ़िल्म की स्टार कास्ट भी काफी लंबी चौड़ी है साउथ के स्टार विजय और ऐश्वर्या राय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली ये फ़िल्म दर्शकों के दिलों पर कितना असर कर पाती है ये तो फ़िल्म के आने के बाद ही पता चलेगा, वैसे मणिरत्नम को स फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं।