मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म PS1' का ट्रेलर आज चेन्नई में मंगलवार रिलीज़ किया गया। साउथ सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन की मौजूदगी में फिल्मा का ट्रेलर रिलीज़,किया गया। जबर्दस्त ग्राफिक के बीच ट्रेलर राजसत्ता के लिए साजिश, पराक्रम के साथ नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय का राजसी अंदाज जमकर पसंद किया जा रहा है।  

रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकारों ने साथ में PS1' के ट्रेलर को रिलीज़ किया। फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य भी मंच पर साझा किए गए। रजनीकांत ने खुलासा किया कि वह भी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन मणिरत्नम ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया।

मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में आर सरथकुमार ने पेरिया पजुवेत्तरैयार की भूमिका निभाई है। वह पलुवेत्तरैयार कबीले से चोल साम्राज्य के चांसलर और कोषाध्यक्ष थे, जिन्हें युद्ध के मैदान पर उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाता था।

इस बीच, कमल हासन ने इस कार्यक्रम में बताया कि वह भी पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 की किताब पर एक फिल्म बनाना चाहते थे और रजनीकांत को वंदियाथेवन के रूप में कास्ट करना चाहते थे, जो अब PS-1 की में विक्रम vs निभाई है।

PS-1 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में हैं। जिसमें विक्रम, तृषा, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, कार्थी और अन्य कलाकारों ने भी काम किया है।