मध्यप्रदेश का इंदौर शहर किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। इंदौर मिनी मुंबई कहलाता है, स्वच्छता के मामले में इंदौर आज भी पहले नंबर पर बना हुआ है। इंदौर अपने खानपान के लिए भी पूरे देशभर में मशहूर है।
मगर इन दिनों इंदौर का पब कल्चर भी खूब चर्चा में है। नशा और मौजमस्ती पब के अंदर, लेकिन परिणाम अब शहर की साफ़ सड़कों पर दिखाई देने लेगे हैं।
हाल ही में इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ। वीडियो में पब के बाहर 4 लड़कियां भरे बाजार एक अन्य लड़की की धुनाई कर रही हैं। जवाब में पिट रही लडक़ी भी अपने हाथ आजमाने में लगी हुई है। वहां मौजूद कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम को कैमरों में कैद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि घटना शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो करीब 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने लड़कियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है क्योंकि इससे पहले भी कई वीडियोस इंदौर से सामने आ चुके है।
अब हमारी यही आशा है कि हर क्षेत्र में बाजी मार रहा इंदौर कम से कम पब कल्चर के मामले में पीछे रह जाये। ताकि इस तरह के शर्मनाक वीडियो इंदौरी कल्चर पर बट्टा न लगा सके।