एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत के बीच चीजें अब बद से बदतर होती जा रही हैं। दोनों के ही इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि बात अभी ख़त्म नहीं हुई है और दोनों की ज़ुबानी तकरार लगातार बढ़ती जा रही है।  

बात तब शुरू हुई जब  एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी ये कहते हुए नज़र आईं थीं कि ऋषभ पंत ने एक होटल की लॉबी में उनका 10 घंटे तक इंतज़ार किया था। 

गुरुवार को, ऋषभ पंत ने एक साक्षात्कार के दौरान दिए गए उर्वशी के एक बयान का जवाब दिया, जो वायरल हो गया, ऋषभ पंत ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि "लोग सस्ती पॉपुलेरिटी के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं, अब तो पीछा छोड़ो बहन" 

अब उर्वशी ने उन्हें जवाब देने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। ऋषभ पंत की 'मेरा पीछा छोड़ो बहन' वाली टिप्पणी पर उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा।  

उन्होंने लिखा, "छोटू भैया को बैट बॉल खेलना चाहिए...मैं कोई मुन्नी नहीं हूं। बदनाम होने के लिए  #यंग किड्डो डार्लिंग तेरे लिए #रक्षाबंधन मुबारक हो।" उन्होंने हैशटैग जोड़कर निष्कर्ष निकाला - "आरपी छोटू भैया, कौगर हंटर, और एक लड़की की चुप्पी का फ़ायदा न उठाएं"। 
 
हम आपको बता दें, कि इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर की अफवाहें थीं। दोनों मुंबई में कई रेस्टोरेंट, पार्टियों और कार्यक्रमों में एक साथ देखे गए थे।  बाद में,दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। वहीं ऋषभ पंत ने इन सब अफवाहों पर पानी फेरते हुए अपने और ईशा नेगी के रिलेशनशिप की ख़बरों पर मोहर लगा दी है।