दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को नस्लवाद की एक चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद को शांत रखा और व्यक्तिगत हमले का कड़ा जवाब दिया। अभिनेता सतीश शाह के साथ नस्लभेद की तह घटना लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर हुई।
दरअसल सतीश शाह फर्स्ट क्लास में लंदन की यात्रा कर रहे थे इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियां सुननी पड़ीं। जब वे यात्रा कर रहे थे, तो एयरपोर्ट पर मौजूद ऑफीसर्स को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा था कि वह फर्स्ट क्लास के लिए टिकट खरीद सकते हैं। हालांकि इसके बाद शाह यहीं नहीं रुके और उन्होंने इस बात के लिए जवाब भी दिया।
इसी संदर्भ में ट्वीट करते हुए, उन्होंने लिखा: "मैंने एक गर्व भरी मुस्कान के साथ उत्तर दिया 'क्योंकि हम भारतीय हैं' जब मैंने सुना कि हीथ्रो के कर्मचारी आश्चर्य से अपने साथियों से पूछ रहे थे कि- 'वे कैसे फर्स्ट क्लास का खर्च उठा सकते हैं'?"
शाह के ट्वीट के तुरंत बाद, कई यूजर्स ने उनकी सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर गर्व है सतीश भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "पूरी तरह से उनकी गलती नहीं है सर> यह ब्रिटिश सरकार है जो उन्हें अपने साम्राज्य के अत्याचारों के बारे में उनका सही इतिहास नहीं सिखाती है और वे मानते हैं कि उनकी किताबें क्या कहती हैं।"
यूजर्स में से एक ने लिखा, "मैंने यूनाइटोड एरयलाइन्स की बिजनेस क्लास उड़ान पर बार्सिलोना से चेक-इन करते समय इसी तरह के नस्लवादी व्यवहार का सामना करने पर बहुत ही गर्म, व्यंग्यात्मक, मजबूत और पीड़ादायक चेहरे के साथ जवाब दिया।"
अपने 50 साल के करियर में सतीश कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। उन्हें जाने भी दो यारो, मैं हूं ना, ओम शांति ओम और रा.वन जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए भी जाना जाता है। सतीश उनके शो साराभाई वर्सेस साराभाई से इंद्रवर्धन साराभाई के रूप में काफी फेमस हुए थे। उन्होंने कई फिल्मों में चरित्र अभिनेता के रुप में काम किया है।