Bollywood News: धर्मगुरु राधे मां के बेटे हरजिंदर सिंह, रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश, के साथ ओटीटी में अपनी शुरुआत कर रहे है। वह वेब सीरीज में एसटीएफ अधिकारियों में से एक का रोल प्ले कर रहे हैं। 

हरजिंदर ने इस पर कहा, 'इंस्पेक्टर अविनाश एक बहुत ही दिलचस्प प्रोजेक्ट है और लंबी सीरीज भी है। एक अच्छी बात ये है कि एक्टर के पास दर्शकों के साथ समय बिताने का समय है। एक कैरेक्टर इसलिए हर एपिसोड के साथ बेहतर होता जाता है। 

मैं एक यंग और जुझारू एसटीएफ अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूँ जिसे यूपी में बढ़ते अपराध सिंडिकेट की जांच के लिए हाल ही में भर्ती किया गया है। वह अपनी क्षमता साबित करने और विभाग में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करता है। 

'कहानी के बारे में बात करते हुए हरजिंदर ने कहा, 90 के दशक की शुरुआत में कहानी उत्तर प्रदेश के लोगों पर प्रकाश डालती है। यह एक फास्ट, एक्शन, गन ब्लेजिंग सीरीज है, जहां मैं एसटीएफ पुलिस में से एक हूं, जो कि एक टीम का हिस्सा है। और राज्य से अपराध सिंडिकेट को खत्म करने के लिए तैयार है। 

ये एसटीएफ अधिकारी अपने कैरेक्टर के लिए वहां के लोगों के साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाता है और छिपकर रहता है, उसे जगह के हिसाब से बदलना पड़ता है।