आपको याद होगा कुछ ही महीनों पहले टीवी एक्ट्रेस वैशावी ठक्कर के सुसाइड करने की ख़बर सामने आई थी। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
कहा जा रहा था कि वैशाली के कुछ पर्सनल वीडियो और फोटोज राहुल नवलानी ने उसके मंगेतर को भेज दिए थे दिए थे। जिसके चलते वैशाली की शादी टूट गई थी और उसने सुसाइड कर लिया था।
अब यह बात सामने आई है कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो आरोपी राहुल नवलानी द्वारा गोवा के एक होटल में लिए गए थे। जहां वे अगस्त 2021 में तीन दिन रुके थे। वहां दोनों होटल कासा बुटिक के रूम नंबर 9 में 23 से 25 अगस्त तक रुके थे।
पुलिस ने बताया कि इसी बीच नहाते समय आरोपी राहुल ने वैशाली के वीडियो बना लिए और बाद में जब वैशाली की शादी तय हो गई तो यही वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर शादी तुड़वा दी थी। इस बात का खुलासा कोर्ट में पेश पुलिस चालान से हुआ है।
पुलिस ने दावा किया कि आरोपी राहुल नवलानी ने वही वीडियो, फोटो वैशाली के मंगेतर मितेश को एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी से भेजा था। जिससे शादी टूट गई और वैशाली ने आत्महत्या कर ली।
आरोपी राहुल नवलानी को भी पिछले हफ़्ते ज़मानत मिल गई है, जबकि उसकी पत्नी और सहआरोपी दिशा पहले से ही ज़मानत पर बाहर है। आपको बता दें, कि वैशाली ठक्कर ने अक्टूबर 2022 में इंदौर में सांई बाग कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी के खिलाफ़ हत्या के लिए उकसाने के लिए धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर किया गया था।