भोपाल: राज्य का खनिज विभाग रेल्वे को उसके निर्माण कार्यों में मिट्टी एवं मुरम के उपयोग पर रायल्टी के भुगतान से छूट प्रदान करेगा। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इसके लिये अपने निर्देश जारी किये हैं। दरअसल, रेल्वे के अधिकारियों ने मुख्य सचिव के साथ बैठक में यह मामला उठाया था और रायल्टी के भुगतान से छूट देने की मांग की थी। मुख्य सचिव ने खनिज विभाग से कहा है कि वह रायल्टी की उस राशि की गणना करे जिसके भुगतान से छूट दी जाना है तथा केस टु केस में रायल्टी के भुगतान से छूट दी जाये।
जबलपुर में रेल्वे की भूमि पर अतिक्रमण :
बैठक में नगर निगम जबलपुर द्वारा रेल्वे की गोरखपुर चौराहा-छोटी लाईन फाटक पर दो एकड़ भूमि पर बिना अनुमति लिये सडक़ बनाने का मामला भी आया तथा रेल्वे ने इसके लिये भुगतान की मांग की। इस पर मुख्य सचिव ने कहा है कि रेल्वे को अन्यत्र भूमि प्रदान की जाये।