मध्यप्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों यानी तीन दिन तक भोपाल-इंदौर समेत 32 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया को बताया जा रहा है। बीते चौबीस घंटों के दौरान सीधी, इंदौर, ग्वालियर, सागर, दमोह, मंडला, मलाजखंड, गुना, खजुराहो और शिवपुरी में बारिश हो चुकी है।
अब तक मध्यप्रदेश में सामान्य से 22% ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि बुंदेलखंड और बघेलखंड में अब तक सामान्य भी नहीं हुई है। अगले तीन दिन ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के साथ बघेलखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है जिससे इन इलाकों में राहत मिल सकती है।
प्रदेश में जिन 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमे भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, अशोक नगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुरकलां, कटनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, हरदा और नर्मदापुरम शामिल हैं।
भारी बारिश की चेतावनी
अगले चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर, पन्ना, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सिवनी, कटनी और भिंड में भारी बारिश यानी ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।