तीखी गर्मी में बारिश की फुहार सुकून तो देती ही है लेकिन अगर आप लापरवाही बरतेंगे तो स्किन प्रॉब्लम का शिकार भी हो सकते हैं। बारिश के मौसम में पसीना ज्यादा आता है और वातावरण में भी नमी रहती है। इसलिए शरीर के कई हिस्सों पर फंगल इन्फेक्शन, दाद, घमोरियां, एक्जिमा या एलर्जी हो जाती है। इसके अलावा चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं और बाल भी गिरने लगते है। बारिश में गंदे पानी और धूल-मिट्टी से भी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए बाहर से आने के बाद स्किन को साफ करना चाहिए।
बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान-
अगर आप बारिश में भीग जाएं तो जल्दी से जल्दी गीले कपड़े उतार दें, साफ पानी से नहाएं नहाने के बाद स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। मुंहासों से बचने के लिए हर दिन 2 बार फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए।
फंगल इन्फेक्शन से बचने के लिए एंटीफंगल डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बारिश में त्वचा को हल्दी और चमकदार रखने के लिए हर दिन 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।