रायसेन! एमपी के रायसेन जिले के बाड़ी में सराफा व्यापारी धनराज सोनी ने आत्महत्या कर ली. 65 साल के सोनी ने मंगलवार को तड़के घर की दूसरी मंजिल के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 6.30 की है। मंगलवारा बाज़ार निवासी सोनी कर्ज से परेशान थे. बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से सूदखोर उन पर कर्ज लौटाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इसी मामले में तंग आकर 26 अप्रैल को उनके पुत्र जितेंद्र सोनी, बहू पिंकी सोनी और उसके बेटे वैष्णव ने भी खुदकुशी कर ली थी। व्यापारी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।  

सुबह मृतक की पत्नी ने पति धनराज सोनी का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने मनकापुर निवासी बड़े वीर ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, सुनीता अहिरवार और शक्ति ठाकुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एएसपी अमृत मीणा और बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि सराफा कारोबारी धनराज सोनी कर्ज से काफी परेशान था। इसी वजह से मंगलवार को तड़के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने इससे पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा  जिसमे तीन लोगों के नाम का जिक्र है। उन पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। बाड़ी पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी अस्पताल भिजवा दिया गया है।