जी हां अब इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि राजामौली की आरआरआर, ऑस्कर की रेस में शामिल हो सकती है। दरअसल अमेरिकी मीडिया कंपनी वैराइटी ने ये भविष्यवाणी की है, कि RRR ऑस्कर के लिए विभिन्न श्रेणियों में नामांकित होने वाली फिल्मों की संभावित सूची में शामिल हो सकती है। इस सूची में शामिल श्रेणियों में से दो में आरआरआर का नाम शामिल किया गया है।
वैराइटी के मुताबिक, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सारे के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म RRR को इसके गीत 'दोस्ती' के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकित किया जा सकता है। बता दें कि एम. एम. कीरवानी द्वारा रचित यह गीत, फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती पर बेस्ड है।
इतना ही नहीं वैराइटी के अनुसार, RRR का नाम बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की रेस में भी शामिल हो सकता है। जानकीरी मिली है कि इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने की कवायद में निर्देशक सैंटियागो मित्रे की अर्जेंटीना 1985, एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु की बार्डो, लुकास ढोंट्स क्लोज़ और अली अब्बासी की होली स्पाइडर का नाम भी शामिल है।
550 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी एस एस राजामौली की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। वहीं फ़िल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 903.68 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की थी। इतना ही नहीं, विदेशों में भी राजामौली की फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
गौरतलब है, कि फिल्म ने विदेशों में 208.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 1111.7 का कारोबार किया था। खास बात ये भी है, कि 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली एस एस राजामौली ने निर्देशन में बनी ये दूसरी फिल्म है।