मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक्टिव हो गए हैं। सीएम शिवराज 22 और 23 नवंबर को राजस्थान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए जयपुर पहुंचे सीएम शिवराज ने भाजपा मीडिया सेंटर में कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने मध्यप्रदेश में सरकार के कामों की तुलना करते हुए राजस्थान सरकार की खामियां गिनाई और राज्य में भाजपा सरकार की वापसी की बात कही।
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान में झूठ का पुलिंदा परोसने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस झूठे वादों की दम पर सत्ता हसीलकरने का सपना देख रही है लेकिन राजस्थान की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में भरोसा जता राज्य में भाजपा सरकार बनाने को संकल्पबद्ध है।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार कुशासन का पर्याय बन चुकी है। पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। साइबर क्राइम में राजस्थान नंबर वन है। मध्यप्रदेश में मजाल क्या कि कोई सांप्रदायिक दंगा हो जाए यहां कांग्रेस सरकार ने पूरे राजस्थान को दंगे की आग में झोंक में दिया।
रोजगार को लेकर कांग्रेस पर झूट बोलने का आरोप लगाते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश को लेकर झूठ बोलती रही कि यहाँ 21 लोगों को रोजगार मिला जबकि 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र तो मैंने ही बांटे हैं।