राजस्थान में शुक्रवार (15 दिसंबर) को मुख्यमंत्री भजनलाल ने सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

सीएम भजनलाल शर्मा के साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ख़ास बात ये है कि राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने शपथ अपने जन्मदिन यानी 15 दिसंबर को ली है। जयपुर के रामनिवास बाग में अल्बर्ट हॉल के बाहर आयोजित शपथ समारोह में 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।

शपथ लेने से पहले मनोनीत सीएम भजनलाल ने कहा, कि हमारा राजस्थान देश का प्रमुख राज्य बनना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गारंटी दी है, उसे पूरा किया जायेगा। हम पीएम मोदी की गारंटी को प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाएंगे। इससे पहले उन्होंने आचार्य मृदुल शास्त्रीजी का आशीर्वाद लिया। 

भजनलाल शर्मा ने साथ ही  युवाओं को एक बड़ा संदेश भी दिया है। उन्होंने आज सुबह आज अपने माता-पिता के श्री चरण धोकर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोनीत सीएम भजनलाल के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा- कि मैं बहुत खुश हूं। ये सब भगवान का खेल है। साथ ही उनकी मां गोमती देवी ने कहा कि लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया।