Rajasthan Election 2023: जहां इस समय राजस्थान में मतदान चल रहा है वहीं राज्य के फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, मतदान के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और बाद में भारी पथराव से पूरे इलाके में तनाव फैल गया.
एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही-
सुबह से ही राजस्थान की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. हालांकि, दोपहर तक फतेहपुर शेखावाटी में दो गुटों के बीच तनाव के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पथराव हुआ.
जिससे इलाके में एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. अब सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. जिससे पत्थरबाज तुरंत वहां से भाग निकले.
कुछ मिनटों के लिए मतदान रुका-
तनाव के बीच इलाके में कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया, लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के बाद मतदान फिर से शुरू हो गया हैं. तनाव थोड़ी देर तक ही रहा लेकिन इस दौरान सड़क पर जमकर पथराव हुआ.
लोग अपने घरों की छतों से पथराव करते नज़र भी आए. फिलहाल मौके पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में है.