राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी जुबान कुछ ऐसे फिसल गई कि वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाषण देते समय सीएम भजनलाल की जुबान फिसल गई और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की जगह वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रद्धांजलि दे दी।
कुछ ही देर में मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस गलती पर यूजर्स ने उन की जमकर क्लास लगा दी।
यह वाकया राजस्थान सीएम भजनलाल जयपुर के पास अजयराजपुरा गांव में विकास भारत संकल्प यात्रा की बैठक के दौरान हुआ। यहाँ पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के समय शुरू की गई योजनाओं की सराहना करते हुए भजनलाल से गलती हो गई और अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
राजस्थान सीएम भजनलाल ने कहा, वाजपेयी ने 1998 में राजस्थान में परमाणु विस्फोट कर दुनिया के सामने भारत की ताकत दिखाने का काम किया। ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।