राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा दाखिल होने से पहले कांग्रेस के नेता एकजुट दिखने लगे हैं। इसकी वजह कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल की चेतावनी भी है। वे सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच झगडा मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। और यहां तक कह दिया है कि आज के बाद कोई भी नेता एक दूसरे के खिलाफ स्टेटमेंट देता है तो 12 घंटे में उसे कांग्रेस पार्टी से हटा दूंगा।

बताया जाता है कि सुलह बैठक में सभी नेताओं के सामने वेणुगोपा ने पायलट व गहलोत का का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया और कहा कि हम साथ साथ हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को गद्दार कहे जाने के बाद जिस तरह से राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया था उसी वजह से यह सुलह हो पाई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव जयराम रमेश ने साफ कर दिया था कि वेणुगोपाल को दोनों नेताओं के बीच संबंध सुधारने के लिए जयपुर भेजा गया है।