राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब राखी सावंत के निकाह का वीडियो भी सामने आया है। यही नहीं निकाह के लिए राखी ने अपना नाम भी बदल लिया है अब वे फातिमा बन गईं हैं। 

निकाह के वीडियो आदिल और राखी दिखाई दे रहे हैं और एक मौलवी निकाह पढ़वाते नज़र आ रहे हैं। 

राखी दूसरी बार दुल्हन बनी हैं। आदिल को डेट करने के बाद राखी सावंत ने अब उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में राखी और आदिल मैरिज सर्टिफिकेट साइन करते नजर आये थे। 

वायरल फोटो में राखी सावंत और आदिल गले में वरमाला डाले नजर आ रहे थे। राखी ने प्रिंटेड शरारा सूट पहना था। राखी के साथ आदिल भी पोज दे रहे थे। 

एक अन्य तस्वीर में राखी और आदिल हाथों में मैरिज सर्टिफिकेट लिए हुए भी नजर आये। राखी की शादी की सरप्राइज तस्वीरें देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि राखी की मां अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। कैंसर के बाद पता चला कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। मां की बीमारी के बीच राखी की शादी की बात ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।