बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड आदिल के साथ निकाह कर लिया है। साथ ही राखी की आदिल के साथ कोर्ट मैरिज भी हो चुकी है। यहां तक कि निकाह के लिए राखी ने इस्लाम को स्वीकार करके अपना नाम भी फातिमा रख लिया है।

इस सब के बावजूद सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राखी को कैमरे के सामने रोते हुए और अफसोस जताते हुए देखा जा सकता है। राखी का यह वीडियो वायरल हो गया है।  

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि आदिल ने अब राखी के साथ शादी से इनकार कर दिया है और राखी को अपनी बीवी मानने से भी इनकार कर दिया है। वहीं राखी का कहना है, कि मैंने शादी के सारे सबूत दे दिए हैं अब वो इस शादी से इनकार कैसे कर सकते हैं। मैरिज सर्टीफिकेट, निकाह पढ़वाते हुए मौलवी का वीडियो शादी की तस्वीरें सबकुछ यहां मौजूद हैं।

 

कहा जा रहा है, कि राखी ने 7 महीने पहले राखी से शादी की थी और आदिल ने राखी को एक साल तक के लिए चुप रह जाने को  कहा था। राखी का कहना है, कि उनके बिग बॉस के घर में जाने के बाद काफी कुछ ऐसा हुआ था जो उनके बर्दाश्त से बाहर था इसी कारण से उन्होंने अपनी शादी को वायरल कर दिया। राखी का ये भी कहना है, कि अभी जिस तरह का माहौल चल रहा है मैं नहीं चाहती थी, कि मैं भी उस स्थिति से गुज़रूं इसलिए मैंने अपनी शादी की ख़बर आम कर दी।