अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।

11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'रक्षाबंधन'

अक्षय कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप सभी के लिए एक कहानी लेकर आया हूं, जो सबसे मजबूत और सबसे खूबसूरत रिश्ता दिखाएगा। इसे देखकर आप अपने रिश्ते को हमेशा याद रखेंगे। रक्षाबंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में प्रवेश करेगी। प्रोमो वीडियो में फिल्म का शीर्षक लोगो और संगीत भी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'लाल सिंह चड्ढा' से भिड़ेगी 'रक्षाबंधन'

'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट आने के साथ ही अब यह तय है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से भिड़ेगी। क्योंकि, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना है कि अक्षय और आमिर की कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार लेगी।

'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कलर येलो प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज, अलका हीरानंदानी और केप ऑफ गुड फिल्म्स फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। अक्षय ने पिछले साल फिल्म की घोषणा की थी और कहा था कि यह फिल्म उनकी बहन को समर्पित है। अक्षय ने अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।