देश की निगाहें रणबीर-आलिया की शादी पर टिकी हुई हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। लेकिन आज इस कपल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

बैंक्वेट हॉल बुक किया :

रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ी एक नई बात सामने आई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, रणबीर ने शादी के लिए बैंक्वेट हॉल बुक किया है। जहां प्री-वेडिंग फंक्शन और रणबीर की बैचलर पार्टी सेलिब्रेट की जाएगी।

यह है प्लान :

कहा जाता है कि इस बैंक्वेट हॉल में 40-45 लोग आराम से शामिल हो सकते हैं। लेकिन रणबीर चाहते हैं कि हॉल में सिर्फ़ 15 से ज्यादा लोग न हों। इसके अलावा रणबीर ने बैंक्वेट हॉल में कम शोर-शराबा और साफ-सुथरा रखने की भी हिदायत दी है। यानी रणबीर चाहते हैं कि उनका प्री-वेडिंग फंक्शन चंद लोगों के बीच शांति और साफ-सफाई के साथ मनाया जाए। जिसका मतलब है कि यह शादी खूब चर्चा में रहने वाली है।

शाही शादी की तैयारियां शुरू :

रणबीर और आलिया एक और बॉलीवुड कपल बनने वाले हैं। सभी को उनकी शाही शादी का इंतजार है। इस कपल की शाही शादी में बॉलीवुड के कई नामी सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। रणबीर-आलिया की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में संजय लीला भंसाली, करण जौहर, जोया अख्तर, वरुण धवन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता का नाम सामने आ रहा है।