बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले फ़िल्मके कलाकार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी उज्जैन के महाकाल मंदिर के दर्शन करने के पहुंचे लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण उन्हें बीच से लौटना पड़ा। इस बीच बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। 

पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में बजरंग दल के एक सदस्य ने कहा कि वे रणबीर-आलिया मंदिर में प्रवेश नहीं करने देंगे। रणबीर ने हमारी गौमाता के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया। उन्होंने कहा था कि बीफ खाना अच्छा है।

उज्जैन सीएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें कि एक सवाल के जवाब में रणबीर कपूर ने 2011 में रॉकस्टार के प्रचार के दौरान एक बयान दिया था। ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के दौरान एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर ने कहा कि उन्हें बीफ खाना बहुत पसंद है। “मेरा परिवार पेशावर से है, इसलिए उनके साथ बहुत सारा पेशावरी खाना आया है। मैं मटन, पाया और बीफ का प्रशंसक हूं।