आलिया भट्ट इन दिनों 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन अब शादी की तारीख से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। इससे पहले खबरें थीं कि ये लवबर्ड्स दिसंबर 2022 में सात फेरे लेंगे। लेकिन नई रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो अक्टूबर 2022 में शहनाई की गूंज सुनाई देगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ET NOW (@etnow)

कोरोना की वजह से टली थी शादी

आलिया और रणबीर की शादी पिछले साल होनी थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्हें रोक दिया गया था। तब कहा गया था कि दोनों इसी साल अप्रैल में शादी करेंगे। लेकिन अब ये कंफर्म हो गया है कि वो अप्रैल में शादी नहीं करेंगे. अगले महीने तक केवल 20 दिन बचे हैं, दोनों परिवारों में से किसी ने भी शादी की तैयारी शुरू नहीं की है।इसलिए अब कपूर और भट्ट परिवारों ने फैसला किया है कि रणबीर और आलिया इस साल अक्टूबर में शादी करेंगे।

पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करेंगे आलिया और रणबीर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया के पास 'रॉकी एंड रानी की लव स्टोरी', 'डार्लिंग', 'आरआरआर' जैसी फिल्में हैं। वहीं रणबीर कपूर 'शमशीरा' में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mansi Jindal (@mansiijindal)