रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट-अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है। इस सबके बीच अब रणबीर कपूर ने अनन्या पांडे के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कर दी है। इन मोनोक्रोम तस्वीरों रणबीर कपूर और अनन्या पांडे अपनी मनमोहक मुस्कान बिखेरते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान दो एथनिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

Image

अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने रणबीर को अपना नया बेस्ट फ्रेंड बताया है। तस्वीरों को साझा कर अनन्या ने लिखा, नया दिन, नया शूट और नया दोस्त। वहीं, रणबीर कपूर और अनन्या पांडे की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कयासों का भी दौर शुरू हो गया है और फैंस उनके इस नए प्रोजेक्ट में जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि अभी उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई,अगर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उनके पास बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें संजीव रेड्डी वांग की फिल्म एनिमल और लवरंजन की अनटाइल्ड फिल्म शामिल हैं। एनिमल वो नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि लवरंजन की फिल्म में अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।