रणबीर कपूर ने डुबोए बॉलीवुड के 1000 करोड़  


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

सांवरिया से लेकर शमशेरा तक रणबीर के खाते कई फ्लॉप फिल्में ऐड हो चुकीं हैं, कई फ़िल्में तो ऐसी रहीं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया..!

रणबीर कपूर का करियर ग्राफ उतार-चढाव से भरा रहा है। रणबीर के खाते में हिट फ़िल्मों से ज़्यादा फ्लॉप नंबर्स की भरमार है। सांवरिया से लेकर शमशेरा तक रणबीर के खाते कई फ्लॉप फिल्में  ऐड हो चुकीं हैं, कई फ़िल्में तो ऐसी रहीं जिन्हें दर्शकों ने सिरे से नकार दिया।

शमशेरा, बॉम्बे वेलवेट, जग्गा जासूस: रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में रहीं जिसकी वजह से निर्माताओं को लगभग 1000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे बॉक्स आफिस पर रणबीर की फिल्मों ने नुकसान उठाया है।

Image

सबसे पहले बात करें हाल ही में रिलीज़ यशराज बैनर तले बनी शमशेरा की। रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर की 'शमशेरा' की  लंबे समय से फ़िल्मी गलियारे में चर्चा थी। 22 जुलाई को ये मोस्ट अवेटेड फ़िल्म पर्दे पर आ भी गई, लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।  शमशेरा रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई है। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। 

Image

अगर 2007 में सबसे पहले आई फ़िल्म सांवरिया की  बात करें तो इस मूवी में भी रणबीर अपना जादू चलाने में नाकाम रहे थे। सांवरिया भी बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई थी, सांवरिया का ओवरऑल पूरा कलेक्शन 39 करोड़ का रहा था, हालांकि रणबीर की इस डेब्यू फ़िल्म से खुद रणबीर को काफ़ी उम्मीदें थी।

Image

साल 2013 में रिलीज हुई ‘बेशरम’ भी रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ‘बेशरम’ ने पहले दिन 21.56 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन महज 59.79 रहा था। वैसे ये फिल्म रणबीर के फैन्स के लिए हमेशा यादगार रहेगी क्योंकि उनके पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी फिल्म में उनके साथ थे। 

Besharam (2013 film) - Wikipedia

साल 2015 में अर्जुन रामपाल के साथ आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉय’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में नाकाम साबित हुई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये था। रॉय को 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। रणबीर कपूर की फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज फ़िल्म में उनके अपोजिट दिखाई दीं थीं।

Roy (2015) - IMDb

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट भी सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म 120 करोड़ में बनी थी। लेकिन इसने सिर्फ 44 करोड़ का ही  कलेक्शन किया था, हालांकि फिल्म को लेकर काफी हाईप था मगर ये मूवी फेल हो गई।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘तमाशा’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 10.94 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉलीवुड को आइकॉनिक लव स्टोरीज देने वाले इम्तियाज अली ने रणबीर और दीपिका की जोड़ी को लेकर एक और लव स्टोरी बनाई थी । इसने पहले दिन 10.94 करोड़ रुपये की कमाई की थी हालांकि, इसके बाद थिएटर्स में 'तमाशा' का सफर अच्छा नहीं रहा और ये रणबीर की फ्लॉप फिल्मों में दर्ज हुई। 

Tamasha (2015) - IMDb

अनुराग वासु की फ़िल्म 'जग्गा जासूस’ भी रणबीर की फ्लॉप लिस्ट में शामिल है। इसमें रणबीर के अपोज़िट कटरीना कैफ थीं। फिल्म लगभग 54 करोड़ ही कलेक्ट कर पाई थी।