रिद्धिमा कपूर साहनी उन स्टार किड्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं, भले ही वह फिल्म लाइन में नहीं हैं। उनके लाखों फैन हैं। फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर फैशन की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। वह फिटनेस के प्रति जागरूक रहना भी पसंद करती हैं।
कपूर और भट्ट परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ है। आलिया भट्ट अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहती हैं। ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया भट्ट फिटनेस में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएंगी।
रिद्धिमा कपूर अक्सर अपने योगा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। एक के बाद एक योगासन करते नजर आ रही हैं। रिद्धिमा का बैलेंस बहुत अच्छा है। वह बहुत ही कठिन योगासन को काफी आसानी से कर सकती हैं।
नीतू कपूर फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। रिद्धि जब भी मां के साथ योगा करती हैं तो उस वक्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलती हैं।
फैंस के लिए उनकी ये तस्वीरें किसी ट्रीट से कम नहीं है। रिद्धिमा की शादी 2006 में उनके बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई थी। उनकी अपनी ज्वेलरी लाइन है। उनकी समारा नाम की एक बेटी है। बेटी समारा भी योग में नंबर वन है। रिद्धि की उम्र की बात करें तो उनकी उम्र 41 साल है।
सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर तरह-तरह के योगासन कर लोगों को मोटिवेट करने की कोशिश करती रहती हैं। रिद्धिमा कपूर की हमेशा से योग में रुचि रही है और शायद यही वजह है कि वह अपने योग वीडियो को इतने जोश के साथ शेयर करती रहती हैं।