अभिनेता रणबीर कपूर अपने फैंस को एक-के-बाद-एक खुशखबरी दे रहे हैं। जी हां, रणबीर कपूर ने भले ही बड़े पर्दे से चार साल तक दूरी बनाए रखी थी लेकिन आलिया से शादी, ब्रह्मास्त्र की पहली झलक, जल्द पिता बनने की खबर और फिर शमशेरा का टीजर जारी कर वो किसी-न-किसी रूप में अपने प्रशंसकों को बांधे रखते हैं।

वहीं अब अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म - शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर की रिलीज डेट भी डिक्लेयर कर दी है। जी हां, ये ख़बर बिलकुल पक्की है रणबीर की दोनों फिल्मों का 3डी ट्रेलर एक ही दिन रिलीज होने वाला। यानि कि रणबीर की दोनों अपकमिंग मूवीज़ के ट्रेलर अब जल्द ही आपके सामने होंगे वो भी 3डी में। 

Which Ranbir Kapoor movie are you really looking forward to? Shamshera or  Brahmastra? | PINKVILLA

रणबीर कपूर का डबल डोज मिलने वाला है। गौरतलब है कि जुग जुग जियो के दौरान दर्शकों ने ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बड़े पर्दे पर देखा था। लेकिन यह पहली बार है जब दर्शकों को 3डी में ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर देखने को मिलेगा।" बता दें कि ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर और शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फ़िल्म सांवरिया से किया था। सांवरिया से डेब्यू करने के बाद से रणबीर कपूर ने एक लंबा सफर तय किया है। आज, फ़िल्म इंडस्ट्री में रणबीर सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले अभिनेता हैं।