रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटड फ़िल्म शमशेरा आज दर्शकों के लिए सिनेमा घरों में रिलीज़ हो गई। फ़िल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था। फ़िल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में हैं। रणबीर ने बाप और बेटे दोनों की भूमिका निभाई है। 

रणबीर की फ़िल्म शमशेरा को देखने के लिए दर्शकों अब इंतज़ार नहीं हो रहा था, और आज ये इंतज़ार ख़त्म हो गया। शमशेरा के रुपहले पर्दे पर आ चुकी है।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर भी नजर आएंगी। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

रणबीर के अभिनय की बात करें तो उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है। अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार के लिए परफेक्ट साबित होने के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। 

फिल्म में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी नजर आएंगे और संजय दत्त ने फिल्म में अपने किरदार के साथ सही मायने में न्याय किया है। देखना यह है कि शमशेरा रणबीर कपूर के करियर को किस दिशा में ले जाती है?