बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार रणवीर सिंह ऐसी अतरंगी ड्रेसेस पहनकर बाहर आ जाते हैं जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है। अब रणवीर सिंह को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है जिसे जानने के बाद रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।
इस डायरेक्टर के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इस बीच नई फिल्म के साथ रणवीर सिंह का नाम जोड़ा जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म निर्माता शंकर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ मिलकर क बड़ी फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म एक नहीं बल्कि तीन पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होगी।
यह फिल्म तमिल महाकाव्य उपन्यास वेलपरी पर आधारित होगी। इस फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद रणवीर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब फैंस इस फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की ये फिल्म बाहुबली से भी बड़ी होने वाली है।
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। रणवीर और आलिया भट्ट की यह फिल्म साल 2023 में वेलेंटाइन डे वीक के दौरान रिलीज होने जा रही है।