कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक उमंग सिंघार पर रेप केस दर्ज़ हुआ है। उमंग सिंघार के खिलाफ एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला धार के नौगांव थाने में दर्ज़ हुआ है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है।

नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उमंग सिंघार गुजरात चुनाव में कांग्रेस के सह प्रभारी भी हैं। ऐसे में उमंग सिंघार पर रेप का केस दर्ज़ होने से कांग्रेस को मध्यप्रदेश से लेकर गुजरात तक किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है।  

सोनिया ने उमंग के भोपाल स्थित घर में ही सुसाइड किया था। यहाँ तक कि सोनिया के साथ उमंग सिंघार ने अपने संबंधों को भी कबूल किया था।