बोल्ड अवतार ने कहर ढा दिया है

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही एक इवेंट में नजर आईं. यहां अपने बोल्ड अवतार के दाम पर उन्होंने पूरी लाइमलाइट बटोर ली। रश्मिका ने पपाराजी के साथ न सिर्फ खुलकर फोटो खिंचवाई, बल्कि 'सामी सामी' का हुक स्टेप भी किया। रश्मिका मंदाना की ये तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. रश्मिका मंदाना के बोल्ड अवतार ने कहर ढा दिया है.

रश्मिका मंदाना फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के बाद से ही 'नेशनल क्रश' बन गई हैं। उनकी पॉपुलैरिटी अब साउथ सिनेमा से निकलकर हिंदी बेल्ट तक जा पहुंची है। रश्मिका मंदाना अब जहां भी निकल जाती हैं, पपाराजी उन्हें घेर लेते हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेचैन हो जाते हैं। रश्मिका मंदाना को हाल ही एक अवॉर्ड शो में स्पॉट किया गया।

Rashmika Mandanna रेड कलर की ड्रेस में कहर ढाती दिख रही थीं। हर कोई उनकी एक झलक पाने और उनके साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए बेचैन दिखा। रश्मिका ने भी किसी को निराश नहीं किया। रश्मिका ने सिर्फ पपाराजी के साथ खूब फोटो खिंचवाई, बल्कि उन्हें 'सामी सामी' का हुक स्टेप भी दिखाया। रश्मिका ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी रश्मिका मंदाना के इस अल्ट्रा-ग्लैमरस अवतार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी। इस फिल्म से वे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा वह 'गुडबाय' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगी। रश्मिका मंदाना के पास साउथ के भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें 'पुष्पा: द रूल' भी शामिल है।
रश्मिका ने 2016 में फिल्म Kirik Party से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे थे। रश्मिका अब न सिर्फ साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई है बल्कि बॉलीवुड में हर किसी की नजरें उन पर हैं।