रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ग्लैमर जगत के सबसे चर्चित स्टार कपल्स में से एक हैं। हालाँकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका प्यार एक राज़ ही रहा। उन्हें अक्सर एक साथ समारोहों में, कभी वेकेशन्स पर, देखा जाता रहा है। रश्मिका को विजय की टी-शर्ट और टोपी पहने भी देखा गया है।
डेटिंग की कई अफवाहों के बावजूद, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस हमेशा से उनकी शादी देखने के लिए उत्सुक रहे। आखिरकार वो पस आ ही गया जिसका फैंस को इंतज़ार था। रश्मिका और विजय जल्द ही शादी कर सकते हैं।
फ़िल्मी गलियारों से ये ख़बर सामने आई है, कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह आयोजित किया और रिंग एक्सचेंज कर जीवनभर साथ रहने का वादा किया।
इतना ही नहीं, रश्मिका और विजय की शादी की तारीख भी तय हो गई है। दोनों अगले साल फरवरी में, पाँच महीने बाद, एक पारंपरिक समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। सोशल मीडिया पर फैन्स कपल को उनकी गुपचुप सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं। हालाँकि, इस कपल ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी। उन्होंने पहली बार 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने 2019 में फिल्म "डियर कॉमरेड" में साथ काम किया। दोनों फिल्मों के बाद, अफवाहें शुरू हुईं कि रश्मिका और विजय डेटिंग कर रहे हैं।