एक्ट्रेस रवीना टंडन भोपाल के वन विहार में पर्यटकों के बेहूदगी से क्षुब्ध नजर आईं। एक फिल्म के शूटिंग की सिलसिले में भोपाल आईं रवीना जब फुर्सत के समय वन विहार पहुंची तो वहां पर्यटकों का जानवरों के साथ बेहूदा बर्ताव देख आपा खो बैठीं। उन्हाेंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। 
 
रवीना जब वन विहार पहुंचीं तो वहां कुछ लोग बाड़े के सामने खडे होकर बाघ पर पत्थर फेंक रहे थे। रवीना से यह बर्दाश्त नहीं हुआ जब रवीना ने ऐसा करने से मना किया तो पत्थरबाजों ने उनकी हंसी तक उड़ाई। 
 
रवीना ने इस घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर शेयर कर पर्यटकों के बर्ताव की आलोचना की और गुस्सा जाहिर किया-

रवीना ने लिखा कि पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं- पथर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। अपमान वे अधीन हैं।

हालांकि रवीना टंडन के ट्वीट पर वन विहार प्रबंधन ने भी संज्ञान लिया और कार्रवाई की बात कही है।