छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाले अदिति शर्मा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 24 अगस्त 1983 को पंजाब के अमृतसर में जन्मी अदिति पहली बार रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज में नजर आई थीं। इस शो को जीतने के बाद अदिति को पहचान मिली और उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। आज अदिति के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज जीतने के बाद अदिति शर्मा को कई सारे विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। वहीं, इसी शो में अदिति की मुलाकात अपने पति सरवर आहूजा से हुई। दोनों ने एक साथ शो को जीता और अपनी पहली फिल्म खन्ना और अय्यर में साथ नजर आए। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन अदिति और सरवर को यह महसूस करने में देर नहीं लगी कि वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर 2014 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। 2007 में । फिल्म खन्ना एंड अय्यर से अदिति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन फिल्म पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसके बाद 2008 में वह ब्लैक एंड व्हाइट में नजर आई, लेकिन यह फिल्म भी कुछ कमाल नहीं कर पाई।