मध्यप्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का आदेश जारी हो गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्बन्ध में शुक्रवार को आदेश जारी किया। सीधी भर्ती के माध्यम से ये पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। 

आदेश के मुताबिक 1 से 50 संख्या खाले खाली पद पहले चरण में भरे जाएंगे। वहीं 50 से 500 तक के खाली पद दूसरे चरण में भरे जाएंगे। इनके अलावा 500 से अधिक संख्या वाले पद तीन चरण में भरे जाएंगे। 

प्रदेश में 1 लाख सरकारी पदों पर निकली भर्ती को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यह ही कहा जा रहा है कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया को चुनावों से पहले ही पूरा कर लिया जायेगा। 

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ने बताया था कि 21 बड़े विभागों में 93,681 पद रिक्त हैं। इन्हें भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह भी सामने आया था कि स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में विभिन्न श्रेणी के लगभग 30000 पद खाली हैं। इनके अलावा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।