भोपाल: प्रदेश के आईएएस अधिकारियों द्वारा एपीआर यानी वार्षिक परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट के संबंध में प्रस्तुत अभ्यावेदनों के निराकरण के लिये राज्य सरकार ने मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में परामर्श (रेफरल) बोर्ड का गठन किया है।
इस बोर्ड में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान सदस्य नियुक्त किये गये हैं जबकि जीएडी कार्मिक के सचिव संयोजक बनाये गये हैं। एपीआर स्वयं आईएएस अधिकारी भरते हैं तथा इसमें वे अपना साल भर में किया परफार्मेन्स डालते हैं जिसमें उनकी उपलब्धियां भी रहती हैं।