अपने समय की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चर्चा का कारण बनी है एक तस्वीर जो,कि हूबहू रेखा की तरह ही नज़र आती है, इस तस्वीर को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है और तस्वीर वाली लड़की को रेखा समझने की भूल कर सकता है लेकिन ये तस्वीर रेखा की नहीं है। 

दरअसल रेखा की एक बहन हैं जिनका नाम है कमला सेल्वाराज जो कि एक डॉक्टर हैं। और जिस तस्वीर को लेकर लोग रेखा को यद् कर रहे हैं  वो दरअसल रेखा की बहन कमला की बेटी यानि कि रेखा की भांजी प्रिया सेल्वाराज की है। प्रिया भी अपनी मां की तरह एक डॉक्टर हैं और चेन्नई में उनका काफी नाम है।  

रेखा की भांजी प्रिया लुक में रेखा की कार्बन कॉपी की तरह दिखती हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी काफी सारी फोटोज हैं। 

सोशल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने अपनी फैमिली फोटोग्राफ के अलावा अपनी और भी कई सारी फोटो शेयर की है। उनकी फोटो की खास बात ये है,कि इनको देखते ही फैंस को रेखा की याद आ रही है। उनके फोटो पर फैंस ने लिखा है, ये तो बिलकुल रेखा की कॉपी हैं।

रेखा का असली नाम भानुगणेशन है। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मीं रेखा भरतीय हिंदी सिनेमा जगत की एक सफल अभिनेत्री रही हैं। वैसे रेखा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात एक चाइल्ड आर्टिस्ट तेलेगु फ़िल्म रंगुला रत्नम से की थी, लेकिन 1970 में आई फ़िल्म सावन भादों  बतौर अभिनेत्री उनकी पहली फ़िल्म थी। रेखा की मां की नाम पुष्पावली है और पिता का नाम जेमिनी गणेशन है।