छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक टिप्पणी को लेकर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने इस टिप्पणी को जातिगत बताया है साथ ही कहा है कि इस टिप्पणी के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस माफी मांगें।
दरअसल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यूज चैनलों से बातचीत करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को 'जामवाला' बताया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अब जाम वाले आए हैं तो सब को जाम देकर मदमस्त कर दिए हैं।
भूपेश बघेल की इस टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। मध्यप्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर कहा कि-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel का भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री @AjayJamwalBJP को लेकर अमर्यादित जातिगत बयान उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) August 24, 2022
यह राजपूतों की अस्मिता पर हमला है। इस अपमान के लिये भूपेश बघेल और कांग्रेस क्षमा मांगे। pic.twitter.com/gzXfgP324p
गौरतलब है कि भाजपा ने मप्र और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाकर मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आता है। उनका केंद्र अभी रायपुर रखा गया है।