खजुराहो में निरंतर 8 वर्षों से आयोजित किये जा रहे इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव की थीम को समर्पित है, देश के इस महत्वपूर्ण आयोजन में इस वर्ष मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट व निर्देशक सरफ़राज़ हसन को उनके रंगकर्म, साहित्य, कला एवं सिनेमा में दिए गए उत्कृष्ट व उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हफ़्तेभर चलने वाले 8वें खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न भाषाओं की कुछ चुनिंदा फ़िल्म्स, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन होता है। साथ ही साथ देश विदेश के कलाकारों द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जहां रोज़ ही फिल्मी दुनिया की नामचीन हस्तियां अतिथि के रूप में शामिल होने आती हैं।

विगत 5 दिसंबर को फ़ेस्टिवल का शुभारंभ श्री बागेश्वर महाराज करकमलों से मनेंद्रसिंह बिट्टा व फ़िल्म स्टार चंकी पाण्डेय, डॉ. चंद्रप्रकाश गौरव चौपड़ा सहित अन्य फ़िल्म कलाकारों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ है।देश के इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल के आयोजक राजा बुंदेला द्वारा सरफ़राज़ हसन को अथिति के रूप मे आमंत्रित किया गया जहां आज प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता विष्णु व अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी द्वारा देश के जानेमाने रंगकर्मी सरफ़राज़ हसन को थिएटर में दिए गए योगदन के लिए अवॉर्ड दिया गया।
.jpeg)
इस अवसर पर 4 पुस्तकों का विमोचन भी हूआ, इसके पश्चात राजा बुंदेला ने अन्य सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे प्रमुख लोगों को सरफ़राज़ हसन के हाथों प्रमाण पत्र व शॉल श्रीफ़ल देकर सम्मानित कराया।
.jpeg)
गौरतलब रहे कि 28 वर्षों से लगातार रंगमंच, फ़िल्म व टेलिविज़न पर समान रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे सरफ़राज़ हसन को उनके सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत वैचारिक नाटकों में श्रेष्ठ प्रयागों के लिए हाल में ही नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में भारत सरकार संगीत का नाटक अकादेमी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ युवा पुरस्कार' देने की घोषणा हुई है। यह पुरस्कार युवाओं को दिया जाने वाला अखिल भारतीय स्तर का सबसे बड़ा और महत्त्वपूर्ण पुरस्कार है।