भोपाल: राज्य सरकार ने प्रदेश के खनिज कार्यालयों के निरीक्षण के लिये मुख्यालय भोपाल एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि खनिज विभाग के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों, हीरा कार्यालय एवं प्रदेश की 52 खनिज शाखाओं का निरीक्षण मार्च 2023 तक किये जाने हेतु खनिज संचालनालय के अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपना जाता है।
इनमें अधीक्षण भौमिकीविद् भोपाल विनोद बागडे को क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, रीवा एवं खनिज शाखा कटनी, उप संचालक भोपाल अनूप मिश्रा को सीधी, दमोह, सतना, पन्ना, हीरा कार्यालय पन्ना एवं छिन्दवाड़ा, उप संचालक भोपाल जितेन्द्र सोलंकी को देवास, रीवा, सीहोर, रायसेन, जबलपुर, छतरपुर एवं भोपाल, उप संचालक जबलपुर एसके पटले टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, डिण्डोरी, नरसिंहपुर एवं मंडला, उप संचालक (तकनीकी) भोपाल केपी दिनकर को होशंगाबाद, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, हरदा एवं रतलाम, उप संचालक जबलपुर अनिल नारनवरे को उमरिया, अनूपपुर, सिंगरौली, शहडोल, सागर, धार एवं ग्वालियर, सहायक भौमिकीविद् इंदौर डॉ. एनएच बाघमारे को खरगौन, उज्जैन, अलीराजपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, खण्डवा एवं इंदौर, उप संचालक भोपाल पीपी राय को बड़वानी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर एवं विदिशा, सहायक भौमिकीविद् ग्वालियर दिनेश डुडवे को गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी एवं श्योपुरकलां जिलों की खनिज शाखा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन सभी अधिकारियों से कहा गया है कि वे खनिज शाखाओं के निरीक्षण उपरान्त निरीक्षण तिथि से 15 दिवस के भीतर अपना प्रतिवेदन खनिज विभाग को प्रस्तुत करें।