ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने दिल्ली जिमखाना क्लब के 110 साल पुरानी प्रतिष्ठित जगह को राजधानी में अपने प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन के लिए बुक कर लिया है। अभी कुछ समय पहले ही ये बात सामने आई थी कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अगले सप्ताह के अंत शिड्यूल को पूरा कर लेंगे। 

इस जोड़े की  30 सितंबर तक अपनी शादी के फंक्शन्स को शुरु किए जाने की उम्मीद है, इसके बाद दिल्ली और मुंबई में एक निजी समारोह में शादी और  ग्रेंड रिसेप्शन होगा। दोनों की शादी के वेन्यू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। इन सब पर विराम लगाते हुए अपनी ग्रेंड वेडिंग के लिए कपल ने दिल्ली जिमखाना क्लब को चुना है। 

जोड़े के एक करीबी सूत्र ने कहा है, कि दिल्ली जिमखाना क्लब, “उन जगहों में से एक जहां उनके प्री वेडिंग फंक्शन्स होंगे, ये एक खास और भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। 1913 में स्थापित, यह क्लब राष्ट्रीय राजधानी स्थित देश के सबसे पुराने और सबसे विशिष्ट स्थानों में से एक है। हालांकि इसे लेकर अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल ने अपनी शादी परंपरागत भारतीय शादी के रूप में करने का प्लान किया है। शादी के फंक्शन्स सितंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है और यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन के साथ समाप्त हो जाएगा।

काम के मामले में ऋचा चड्ढा इन दिनों संजय लीला भंसाली के ओटीटी मैग्नम ओपस हीरामंडी पर काम कर रही हैं। दूसरी ओर, अली फज़ल अपने लोकप्रिय शो मिर्ज़ापुर के तीसरे सीज़न में व्यस्त हैं, जो एक बार फिर से एक वेब सीरीज़ है जो अमेज़न प्राइम पर प्रसारित होती है। 24 सितंबर तक अपना शेड्यूल पूरा करने के बाद कपल शादी की तैयारियों में लग जाएगा।