अयोध्या के ऋषि सिंह ने 'इंडियन आइडल 13' का खिताब जीता है। ऋषि सिंह को ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का कैश प्राइज, एक चमचमाती एसयूवी कार और सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। 
 
इस सीजन में देवोस्मिता राय फर्स्ट रनर-अप रहीं। ऋषि सिंह के अलावा फिनाले में चिराग कोतवाल, बिदिप्ता चक्रवर्ती, शिवम सिंह और देवोस्मिता के अलावा सोनाक्षी टॉप कंटेस्टेंट्स थे। ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए 'इंडियन आइडल 13' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ऋषि सिंह को विनर बनने पर ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक मारुति सुजुकी एसयूवी कार गिफ्ट में मिली है। इसके अलावा ऋषि सिंह को सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ रिकॉर्डिंग का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है। 'इंडियन आइडल 13' को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। वहीं आदित्य नारायण होस्ट रहे।