सिंगर रीटा और अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने अपने फैशन सेंस को लेकर बात की। दरअसल, उन्हें अपनी ड्रेस को लेकर अक्सर आलोचना सुननी पड़ती है। उन्होंने अपने बोल्ड स्टाइल को लेकर आलोचना करने वालों को महिलाविरोधी सोच से पीड़ित बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने पूरे करियर में कपड़ों को लेकर काफी कुछ सुनती आई है लेकिन अब नहीं। 

आइए बताते है सिंगर ने क्या कहकर लोगों की बोलती बंद करवाई। सिंगर रीटा ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ अलग तरह का व्यवहार किया जाता है। क्या पहनती है और क्या काम करती है, इस पर काफी चर्चा होती है। 

मैंने अपने पूरे करियर ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी कुछ सुना है। कई लोग मुझे यह तक कह देते हैं कि यह क्यों पहनना है? यह गलत है और महिला विरोधी भी है। रीटा ने आगे कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं? 

मुझे सिर्फ इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं क्या करना चाहती हूं और फैंस को क्या पसंद है। रीटा के इस बयान को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है। सिंगर रीटा इंग्लिश सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। उन्हें इंडस्ट्री में फेम हॉट राइट नाउ गाने से मिला था। जिसने रातों रात उन्हें मशहूर कर दिया था। इसके बाद वह हाक की पार्टी एनीवेयर लेट मी मानों से दुनियाभर में फेम सिल कर चुकी हैं।